

Cg 24 आजतक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
मालीघोरी दूधली में प्रत्येक शनिवार को सप्ताहिक बाजार लगता है जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी संख्या में आकर अपनी जरूरत के सामान खरीदी करते हैं और छोटे बड़े व्यापारी लोग आ कर अपना व्यापार करते हैं जीसमें बालोद वा दल्ली राजहरा के व्यापारी बड़ी संख्या में मछली और मुर्गा की दुकान लगाते हैं और उसके खराब मटेरियल को बाजारों में छोड़ कर चले जाते हैं संबंधित ठेकेदार के द्वारा समय-समय पर बाजारों की साफ-सफाई भी नहीं कराई जाती जिससे आसपास के दुकानदार व ग्रामीण इनकी बदबू से काफी परेशान रहते है
आपको बता दे कि बाजार चौक में 100 से भी अधिक दुकानदार हैं और पास में ही उप स्वास्थ्य केंद्र, सरस्वती शिशु मंदिर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित है इसी रास्ते से होकर सभी स्कूली बच्चों वा पालको का आना जाना लगा रहता है बरसात के दिनों में बदबू बहुत ज्यादा रहती हैं जिससे लोगों को नाक मुंह बंद कर के इस रास्ते से गुजरना पड़ता है ग्राम पंचायत प्रतिनिधि लोग भी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं जल्द ही बजार की साफ सफाई नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में लोगों कोगंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904