Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिले के ग्राम गोडमर्रा की हालात गर्दीश में – जीवनंदन पिपरिया


भरनाभाट बालोद जिला डौंडीलोहारा तहसील के ग्राम गोडर्मरा के ये तस्वीर बया कर रही है। गाँव की गली एवं सड़कों का है जो विकास की दृष्टि से देखा जाए तो पिछड़ा हुआ है। 28 दिसम्बर 2021 किसान सम्मेलन के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा अनावरण एवं किसान सम्मेलन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम गोडमर्रा पधारे थे। इस अवसर पर ग्रामवासियों की ओर से आयोजन समिति के अध्यक्ष जीवनंदन पिपरिया द्वारा गोडर्मरा के विभिन्न विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपा था। जिसमे प्रमुख रूप से गोडमर्रा से सुरेगांव सड़क मार्ग, केंवटनवागांव से गोडमर्रा -फरदफोड मार्गमार्ग, श्री गोडमर्रा पाट देव स्थल सौन्दर्यीकरण सह खेल मैदान प्रवेश द्वार, गलियों की सिमेन्टीकर, राष्टपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न राजीव गाँधी स्मारक स्थल सौन्दर्यीकरण के, साथ साथ ग्राम गोडमर्रा का नाम गोडमर्रा पाट, रखने हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग ग्रामवासी द्वारा रखा गया। माननीय मुख्यमंत्री अपने उद्बोधन में मांगपत्र को स्वीकार करते हुए सभी विकास कार्यों की घोषणा किया परन्तु आज पांच महीने बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के घोषणाएं पर कोई अमल नहीं हुआ। ग्रामवासी प्रदेश सरकार एवं प्रशासन के प्रति नाराजगी प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *