Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सर से उठा बाप का साया बेटियों ने संभाली घर की जिम्मेदारी फादर्स डे पर विशेष


Cg 24 आजतक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
जिला मुख्यालय बालोद से 15 किलोमीटर दूर ग्राम आरौद के स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार टांडिया उम्र 52 वर्ष की मौत 16,5,2021 को एक साल पहले कोरोणा से हुई उसके कोई पुत्र नहीं होने से 3 बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाया 1,डामेश्वरी 24साल 2, प्रीति 21साल 3, देवकी 18 साल
तीनों बेटियां पढ़ाई के साथ घर की पूरी जिम्मेदारी निभा रही है परिवार में कुल 4 सदस्य हैं मां रोजी मजदूरी करती है
बड़ी बेटी डामेश्वरी ने फादर्स डे पर अपने पिता को याद कर के आंसू पोछते हुए मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पापा के गुजर जाने के बाद हम लोग तीन बहन और मा पूरी तरह से टूट चुके थे पिताजी गांव में कोटवारी का काम किया करते थे जिनकी नियुक्ति 2006 में हुई थी वे हमेशा कहा करते थे कि मेरे तीन तीन बेटे हैं हम तीनों बेटियों को बेटे से भी ज्यादा मानते थे कोरोना काल के दौरान उनकी ड्यूटी लाटाबोड़ के बैरियर में लगी थी वहीं से उनको पॉजिटिव होने के कारण इलाज जिला अस्पताल बालोद में चल रहा था 3 दिन बाद उनकी मौत हो गई उसके गुजर जाने के बाद हम लोगो को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा गांव की कोटवारी खाली होने से गांव वालों , राजस्व विभाग ,व पुलिस प्रशासन ने वह जिम्मेदारी बड़ी बेटी को सौंपी जो आज भी बखूबी निभा रही है जिला प्रशासन की ओर से कोविड के दौरान मृत्यु होने पर ₹50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *