
गुंडरदेही
ब्रेकिंग न्यूज़
बड़ी खबर और सबसे पहले
Cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू
गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर काचांदुर नाला के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोकर मारा जिसमें दो लोगों का घटनास्थल पर मौत एक घायल घटनास्थल पर गुंडरदेही थाना प्रभारी राजेश ठाकुर की टीम पहुंच कर विवेचना कर रही है समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाया है फिलहाल मोटरसाइकिल को ठोकर मारने वाला भी अज्ञात वाहन है
घटना की जानकारी मिलते ही गुंडरदेही थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंच चुके हैं
आपको बता दें कि गुंडरदेही से दुर्ग मार्ग में अंग्रेजी शराब दुकान होने के कारण भारी वाहन के ड्राइवर लगातार शराब के सेवन कर गाड़ी चलाते हैं जिससे अधिकांश दुर्घटना शराब से हो रही है पुलिस थाना से लेकर राजू अग्रवाल के घर तक सड़क किनारे भारी वाहन खड़े कर ड्राइवर आसानी से शराब पीकर कच्चे से भानूप्रतापपुर से राजधानी तक गाड़ी का ड्राइविंग करते हैं जिससे कई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं आए दिन होते रहते हैं वही इन शराब के कारण कई गरीबों का घर से बेघर होना पड़ गया है भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवर का लाइसेंस की जांच एवं शराब सेवन कर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है
कई बार अर्जुंदा चौक से पुलिस थाना तक घनी आबादी के बीच यातायात सुगम बनाने स्टाइपर लगाने की मांग नगर के व्यापारी कर रहे हैं परंतु किसी प्रकार का हाई स्पीड गाड़ी की रफ्तार कम करने पुलिस विभाग नहीं दे रहे ध्यान कभी भी शहर अंदर कभी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बना रहता है फिलहाल मृतक की बॉडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में रखा गया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904