
देवरीबंगला / स्थानीय शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय देवरीबंगला में शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर ने की। बैठक में अपूर्ण बाउंड्रीवॉल को पूर्ण कराने, शौचालय की मरम्मत तथा आने-जाने के रास्ते में मुरमीकरण कराने प्रस्ताव किए गए। प्रभारी प्राचार्य तोरणलाल बनपेला ने बताया कि आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलने का प्रस्ताव प्रस्तावित है। इसके लिए भवन की आवश्यकता होगी। पुराना भवन को मरम्मत कराना आवश्यक है। तथा हायर सेकेंडरी स्कूल भवन भी बनाया जाना चाहिए। बैठक में सरपंच दो डोमेश्वरी मंडावी, पूर्व सरपंच केशव शर्मा, अशोक परसाई, भगवती ठाकुर, राधेश्याम देवांगन, बरसन निषाद, अश्वनी सिन्हा, रजनी चौहान, शीलो निषाद, डोमेंद्र मंडावी, व्याख्याता के एल भारद्वाज, शैली श्रीवास्तव, मोनिका कश्यप, ज्योति जाउलकर उपस्थित थे। बैठक के पश्चात शाला प्रवेश उत्सव के तहत नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का गुलाल लगाकर नवमी में प्रवेश दिया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904