
गुंडरदेही
मुख्य मार्ग में सड़क के दोनों और साइड सोल्डर गड्ढा होने से सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी,, पीडब्ल्यूडी विभाग नहीं दे रहे ध्यान,, सड़क किनारे मुरूम डालने की आवश्यकता।
गुंडरदेही मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर काचांदूर नाला के पास हुई दुर्घटना में 2 लोगों की मौत मृतक के नाम शीतल देशमुख पिता राधेश्याम देशमुख उम्र 35 साल दूसरा हेमनाथ देशमुख पिता द्वारिका देशमुख उम्र 40 साल घटना समय लगभग 7:30 बजे रविवार रात का है वही मोटरसाइकिल में 3 लोग सवार थे जिसमें से 2 लोगों का घटनास्थल मौत मौत एक बुजुर्ग पुरुष सखाराम टंडन उम्र लगभग 60 साल को हल्की चोट लगा।
दुर्ग बालोद गुंडरदेही के बीच रोड के दोनों और साइट सोल्डर में भारी भरकम गड्ढा से सड़क दुर्घटना बढ़ रही है।
जैसे कि काचांदूर नाला के पास बंसी कवर ढाबा अंग्रेजी शराब दुकान खंडेलवाल पेट्रोल पंप कचंदूर नाला के दोनों और बालोद और दुर्ग रोड पर सड़क के दोनों किनारे एक 1 फीट गड्ढा है उसी जगह पर रविवार रात को साइट सोल्डर में मोटरसाइकिल चलाने वाला सड़क में चलते वक्त सामने चक्का फिसलने से गिरने के बाद पीछे से आ रही भारी वाहन ने ठोकर मार कर निकल गया जबकि मोटरसाइकिल चालक का वाहन किसी प्रकार का चोट नहीं पहुंचा है इसे स्पष्ट पता चल रहा है कि साइट सोल्डर से मुख्य मार्ग में चढ़ने के लिए किसी प्रकार का समतलीकरण नहीं होने के कारण कल का दुर्घटना होने का मामला सामने आ रहा है।

आपको बता दें कि गुंडरदेही से दुर्ग रोड पर सड़क के दोनों और साइड सोल्डर में लगभग लगभग 6 इंच से 1 फीट तक गड्ढा है जहां पर मोटरसाइकिल सवार यदि भारी वाहन को देखकर साइड में मोटरसाइकिल चलाते हैं चालक को 1 किलोमीटर तक मुख्य मार्ग में चढ़ने लायक जगह नहीं होता यही घटना का कारण है कई सालों से दुर्ग बालोद मार्ग में साइट सोल्डर पर मुरमीकरण नहीं होने से कई जगहों पर गड्ढा का भरमार है जो आए दिन घटना दुर्घटना का कारण बन रहा है जब भी डामरीकरण होता हैं तो मुरमी नहीं डालते बल की साइड सोल्डर को जेसीबी से लेवल कर देते हैं, इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग का बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

रविवार रात को 2 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में होने के बाद गुंडरदेही थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने घटनास्थल पहुंचकर मृत बॉडी को एवं घायल को अस्पताल लाया गया।
रविवार का दिन गुंडरदेही क्षेत्र के लिए दुखद खबर रहा एक साथ 1 दिन में 5 पोस्टमार्टम करना पड़ा आपको बता दें पहला केस अर्जुंदा थाना अंतर्गत बाइक सवार एक ट्रक पर घुस गया दूसरा डुंडेरा में एक महिला को मार कर फेंक देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया तीसरा घटना एक 23 साल का युवक चैनगंज रेलवे फाटक के पास रेलवे डाउन लाइन में इंजन के सामने कूदकर जान दे दिया वहीं रविवार रात लगभग 7:00 बजे गुंडरदेही से अपने गृह ग्राम जा रहे धर्मी गांव की ओर तो एक साथ दो लोगों की मौत हो गया।।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904