Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय प्राथमिक शाला कापसी में प्रवेश उत्सव की धूम

राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला कापसी में नवप्रवेशी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए पालकों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नवप्रवेशी बच्चों को भयमुक्त वातावरण निर्मित कर विद्यालय में सुगम और सरल शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रवेश उत्सव मनाया गया। सरपंच अध्यक्ष एवम पंचायत प्रतिनिधियों ने सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी बच्चों का स्वागत मिष्ठान्न खिलाकर और गुलाल लगाकर किया गया।खनिज न्यास से प्राप्त स्कूली बैग का वितरण एवम निःशुल्क गणवेश और पुस्तको का वितरण किया गया।

शाला के प्रभारी शिक्षक ने बताया कि इस वर्ष लक्ष्य के अनुरूप बच्चो को दर्ज किया गया । पांचवी कक्षा से 19 बच्चे उत्तीर्ण होकर कक्षा छटवी में प्रवेश लिए।

सरपंच लेखराम प्रीतम में बच्चों और पालकों को कहा कि बच्चो को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनके अध्ययन अध्यापन के लिए सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री के पत्र का वाचन किया। पिछले दो वर्षो से विद्यालय कभी बंद कभी चालू होते रहा जिसके कारण काफी व्यवधान बच्चो की शिक्षा में हुआ। उन्होंने कहा कि हम सभी पालक शिक्षक और जनप्रतिनिधि मिलकर बच्चो की पढ़ाई की भरपाई करे।

शाला विकास समिति के सदस्यों ने सभी बच्चों को उतरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं दी।उन्होंने विद्यालय में हुई साज सज्जा को सराहा और उसमे सहयोग देने की बात कही।

शाला प्रबंधन समिति एवम् पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों को निरीक्षण कर उनके वृद्धि हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *