Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रा. शा. कसही में योग दिवस सह शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया

डौण्डी लोहारा- अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर शा. प्रा. शाला कसही में योगाभ्यास के साथ- साथ शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया|योग का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ| योग प्रशिक्षक विजय कुमार पटेल ने शिथिलीकरण, ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तान, त्रिकोणासन, बज्रासन, उष्ट्रासन, मकरासन, भुजंगासन, हलासन, पवनमुक्तासन, कपालभाति, अनुलोम- विलोम व भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया|
योगासन के पश्चात महावीर कलिहारी पूर्व जनपद सदस्य की मुख्य आतिथ्य, श्रीमती रुपेश्वरी ठाकुर की अध्यक्षता, बी. के. देंवागन, मोहित भौसार्य, घनश्याम कुंजाम व ज्योति साहू की विशेष आतिथ्य में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया|अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत कर उनका मुह मीठा कराया गया| भौसार्य जी ने शिक्षा मंत्री के संदेश का वाचन कर प्रति दिन योगाभ्यास करने की प्रेरणा दी| बी. के. देवांगन ने शरीर को निरोग रखने के लिए विधिवत् योग करने के लिए कहा| महावीर कलिहारी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया| बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई|
इस अवसर पर शैलेंद्र कुमारी साहू, मालती यादव, शीतल कुलदीप, चित्रलेखा साहू, खिलेश्वरी भुआर्य, आशो बढ़ाई, फुलेश्वरी गांवरे, सुखदी कोमरे, निशा मंडावी, राम बाई आरदे, परस राम, लगन, खेमन, तुम्मन,व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *