

21 जून 2022 को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी जिला बालोद में मनाया गया , स्कूल के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के योग शिक्षकों द्वारा योग अभ्यास कराया गया ,इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के समस्त विद्यार्थियों व स्टॉप के साथ-साथ स्काउट गाइड, एनसीसी व एनएसएस के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, संस्था के प्राचार्य श्री बीएस वद्दन ने योगाभ्यास सिखाते हुए योग के दैनिक जीवन में महत्व को बताते हुए कहा कि योग शरीर में रोग प्रतिरोधकता को मजबूत करने के साथ-साथ स्वस्थ और ऊर्जावान रखने में मदद करता है ,योग सभी तरह के तनाव को कम करने में मदद करता है योग करने का दिन केवल 21 जून ही नहीं है ,बल्कि प्रतिदिन नियमित रूप से इसे सभी को करना चाहिए, इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्था के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के समस्त शिक्षक गण व कर्मचारी उपस्थित रहे ,उक्त आशय की जानकारी संस्था के व्याख्याता एनएस साहू विकासखंड सचिव स्काउट गाइड डौण्डी ने दी है, ।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904