भाजपा ने एनडीए के तरफ से राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में द्रौपदी मुर्मू पूर्व राज्यपाल व पूर्व मंत्री आदिवासी समाज की महिला के नाम पर मुहर लगाई है। इस बात की घोषणा होने पर भारतीय जनता पार्टी बालोद के नेताओ ने खुशी जाहिर की व इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पवन साहू उपाध्यक्ष प्रदेश किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ :-पड़ोसी राज्य उड़ीसा की संघर्षशील महिला नेत्री व झारखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किये जाने पर हार्दिक बधाई. मा.पीएम नरेंद्र मोदी जी व मा. अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की उपस्थिति में बीजेपी संसदीय बोर्ड का निर्णय स्वागत योग्य है।
प्रमोद जैन वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला महामंत्री बालोद :-भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुस्तान की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। पहली आदिवासी महिला राज्यपाल रही श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को एनडीए ने अपना राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित करके आदिवासी समाज के प्रति सम्मान के भाव प्रकट किये है ।
कमलेश सोनी- वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद बालोद :- झोंपड़ी में रहने वाले कभी राष्ट्रपति भवन में रहने का सपना नहीं देखते.गाँव के स्कूल की आदिवासी शिक्षिका ख़्वाब में भी,राष्ट्रपति बनना तो दूर, राष्ट्रपति से जीवन में कभी मिल पाएँगी,इतना भी नहीं सोचती. द्रोपदी मुर्मू को सर्वोच्च मान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ग़रीबों का हौसला बढ़ाया है।
सुरेंद्र देशमुख वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष :-श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को NDA द्वारा राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आदिवासी समाज की बेटी को देश के सर्वोच्च पद का प्रत्याशी बनाने के लिए सहृदय से आभार
तोमन साहू जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष :- एक कुशल प्रशासक पूर्व राज्यपाल झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904