बालोद पुलिस की मिली सफलता नाबालिक बालिका को लेह-लद॒दाक से किया बरामद।
पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में थाना डौण्डीलोहारा के प्रकरण में टीम गई थी लेह-लद॒दाक।
० साइबर सेल से तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर टीम किया आरोपी को गिरफ्तार।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग श्री बी.एन मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर व उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में थाना डौण्डीलोहारा के अपराध क. 188/2021 धारा 363 भादवि के आरोपी तिलकराम मानिकपुरी निवासी बुल्लुटोला थाना डौण्डीलोहारा को लेह-लद॒दाक (जम्मू-कश्मीर) से गिरफ्तार एवं अपहृत बालिका को बरामद किया गया । मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.10.2021 को थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र की नावालिक बालिका अपने परिजनो को बिना बताये कही चले जाने पर उसके पिता द्वारा थाना में सूचना दिये जाने पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। साइबर सेल बालोद से तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर नाबालिक बालिका एवं अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर एक विशेष टीम बना कर लेह-लद॒दाक (जम्मू-कश्मीर) रवाना किया गया जिस पर टीम द्वारा कडी मेहनत कर वहां जाकर -3 डिग्री में भी कैम्प किये ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से पुलिस टीम का तबियत खराब हो गया था जिसे मिलिट्री हास्पीटल से ईलाज कराया गया। बाद पुनः टीम के द्वारा काम को प्राथमिकता देते हुये संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही कर प्रकरण के अपहृता नाबालिक बालिका को बरामद कर आरोपी तिलकराम मानिकपुरी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली जिसे जिला बालोद लाया गया। उक्त प्रकरण के नाबालिक बालिका की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा श्री टी.एस पट्टावी , सउनि नीलकंठ भूआर्य, आरक्षक मोह.असफाक , महिला आरक्षक सीमा साहू, आरक्षक पूरन देवांगन, मिथलेश यादव का सराहनीय भूमिका रहा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904