देवरीबंगला / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवागहन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सुबह से ही योग अभ्यास करने के लिए बच्चों, पालक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना कर की गई। योग प्रशिक्षक व संस्था के पीटीआई पूर्णिमा ठाकुर, एवं व्याख्याता डी के साहू प्रधान पाठक यूके सिन्हा, शिक्षक पंकज देवांगन द्वारा विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम आसनों तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षकों के द्वारा ग्रीवा चालन ताड़ासन वृक्षासन पादहस्तासन वज्रासन वक्रासन मकरासन आदि आसनों के साथ-साथ अनुलोम विलोम कपालभाति भ्रामरी भस्त्रिका एवं शीतली प्राणायाम करवाया गया। योग के लाभ को बताते हुए करो योग रहो निरोग के लिए बच्चों शिक्षकों एवं उपस्थित जनों को प्रेरित किया गया। प्रशिक्षकों के द्वारा बताया गया कि अलग-अलग तरह के योग शरीर के विभिन्न हिस्सों को मजबूत बनाते हैं। पेट की बीमारी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल के बीमारी तथा मन को शांत रखने के लिए लाभदायक होता है । संस्था के प्राचार्य योगेश देशमुख ने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोग अपने शरीर के प्रति बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाते जिससे कई प्रकार की बीमारियां शरीर में घर कर जाते हैं। मानसिक रूप से तनाव से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचने का एकमात्र उपाय आसन एवं प्राणायाम है । इस अवसर पर सरपंच अमित साहू, कल्पना, पंच लमेश्वरी, डोमेश्वरी, भारती, बिंदा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एन के साहू, यूरोप मोहनमाला, आर के मोहनमाला, व्याख्याता आर के देवांगन, पी के देवांगन, एन वर्मा, कमलेश मरकाम, आर एल साहू, उमेश कोडोपी, श्रद्धा दिल्लीवार, प्रेम शर्मा, ए खान, भागवत साहू, चंद्रशेखर तिवारी उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904