गुंडरदेही
बड़ी खबर
तवेरा से तिलोदा मार्ग में भ्रष्टाचार की खुलासा सड़क निर्माण में लापरवाही,, ठेकेदार और इंजीनियर पर कार्रवाई होना चाहिए,, ठाकुर राम चंद्राकर।

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम तवेरा से तिलोदा पहुंच मार्ग का निर्माण विगत 3 सालों से अधूरा है।आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ठेकेदार का नाम बाफना अर्थ मूवर्स लिमिटेड मालवीय नगर दुर्ग छत्तीसगढ़ के ठेकेदार के द्वारा यह निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण तवेरा से तिलोदा मार्ग में निवास करने वाले लोग 3 साल से धूल से काफी परेशान है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों में लापरवाही
3 साल में करोड़ों के सड़क निर्माण अधूरा है। अब डामरीकरण के लिए स्वीकृति हुई तो साइड सोल्डर में मुरूम डालने के बजाय पुराने मुरूम को खुदाई कर थूक पालिश का कार्य किया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तवेरा से तिलोदा डामरीकरण के बाद सड़क के दोनों और साइट सोल्डर में मुरूम नहीं डाला जा रहा है, बल्कि पूर्व में डाला गया मुरूम को खुदाई कर ऊपर मे थूक पॉलिश की तरह परत बिछाई जा रही है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदार इंजीनियर एवं ठेकेदार के द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डामरीकरण के बाद साइड सोल्डर में मुरूम नहीं डाला जा रहा है ।
पूरे मामले को लेकर ठाकुर राम चंद्राकर ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि डामरीकरण के बाद साइड सोल्डर में दोनों और मूरमीकरण होना चाहिए। पुराने मुरूम को खोदकर ऊपरी हिस्सा को ढकने का कार्य विभागीय अधिकारी और ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है जो गलत है।
इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सब इंजीनियर आनंद शर्मा से संपर्क करने पर उन्होंने कहा आप बढ़िया से समाचार बनाकर लगा दो उनके कहने से कुछ नहीं होगा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904