Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वृक्ष की अवैध कटाई व परिवहन करने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही


बालोद 23 जून 2022
 कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले के गुण्डरदेही व अर्जुन्दा तहसील अंतर्गत वृक्ष की अवैध कटाई व परिवहन की जानकारी मिलने पर संज्ञान में लिया और कार्यवाही के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुण्डरदेही श्रीमती प्रेमलता चंदेल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार एवं नायब तहसीदार द्वारा मौके पर जाकर वृक्ष की अवैध कटाई करने व परिवहन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी तारतम्य में गुण्डरदेही तहसील में ग्राम ओटेबंद, हरणसिंघी, तवेरा, माहुद बी, सरेखा, लिमोरा, बोदल में और अर्जुन्दा तहसील में ग्राम कोड़ेवा, रौना, पिरीद, जेवरतला में वृक्ष की अवैध कटाई व परिवहन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर अर्थदण्ड से दंडित किया गया है तथा लगातार कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *