Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बेरोजगारों को रोजगार देने शिवसैनिकों ने दिया धरना प्रशासन को दी चेतावनी

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-

जिले के महामाया क्षेत्र के बेरोजगारों को खदान क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए शिव सैनिकों द्वारा आज एक दिवसीय धरना दिया गया इस दौरान जमकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई शिव सैनिकों ने प्रशासन को चेताया कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही पूर्ण नहीं किया जाता है तो वह महामाया से दल्ली तक पदयात्रा निकालेंगे साथ ही बेरोजगारों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर भी बैठ जाएंगे।
शिवसेना के प्रदेश सह सचिव शंकर चेनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालोद जिले का यह खनन प्रभावित क्षेत्र है और यहां रोजगार की कमी नहीं है परंतु स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है स्थानीय लोगों को दरकिनार करते हुए बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जिसके चलते स्थानीय बेरोजगारों को रोजी-रोटी की समस्या हो रही है इस संदर्भ में शिवसेना द्वारा लगातार शासन प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया जा रहा है परंतु प्रशासनिक अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही है जिसके कारण हमें अब आगे ठोस कदम उठाना पड़ेगा।

आगे निकालेंगे पद यात्रा

प्रदेश शिवसेना प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा कि आगे हम पदयात्रा करने जा रहे हैं क्योंकि शासन और प्रशासन तो इन गरीब आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को की बात को नहीं मार रही है यहां पर खनन एवं माइंस से निकलने वाले लाल पानी किस से प्रभावित लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं खेतों में लाल पानी जमा हो रहा है ऊपर भी प्रभावित हो रही है जिन लोगों को असल रूप से रोजगार देना चाहिए उन्हें अब तक रोजगार नहीं मिल पा रहा है इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केसरवानी ने कहा कि हम सभी शिवसैनिक लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को उठा रहे हैं परंतु यहां की प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है जब तक हम स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिलाएंगे तब तक हम सभी शिवसैनिक शांत नहीं बैठेंगे इस दौरान सभी शिवसैनिक भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *