Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर प्रतिनियुक्ति में कार्य करने हेतु आवेदन 30 जून तक



बालोद 23 जून 2022
उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद, डौण्डी,  डौण्डीलोहारा, अर्जुन्दा एवं गुरूर में रिक्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर प्रतिनियुक्ति में कार्य करने के लिए आवेदन 30 जून 2022 तक आमंत्रित किए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री प्रवास बघेल ने बताया की स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग. शासन के विभागीय शिक्षक व कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में आवेदन एवं समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप, रिक्त पदों का विवरण तथा विस्तृत निर्देश जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के सूचना पटल में अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *