Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सड़क निर्माण में मुरुम की जगह डाल दी मिट्टी,58 लाख रुपये से बननी है,मुख्यमंत्री गांव गौरव पथ सीमेंटीकरण सड़क

सीसी रोड निर्माण में लापरवाही

मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के सीसी रोड निर्माण कोटगांव में मुरूम की जगह डाला मिट्टी,, पहली बरसात में आवागमन में परेशानी,, ग्रामीणों में आक्रोश।

गुण्डरदेही ब्लॉक से 12 किलोमीटर दूर ग्राम कोटगांव में लगभग 58 लाख रुपए की सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति मिली है।

मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगभग 58 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड सह नाली निर्माण किया जाना है।

कार्य की स्वीकृति 17 मार्च 2022 को हुई है।

3 माह से अधिक हो गया कार्य शुरू नहीं हो रहा है। वहीं सड़क में मुरूम की जगह मिट्टी डाल दिया गया है ,, कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मजबूरन दलदल से गुजरकर जाना पड़ रहा है।

गुंडरदेही क्षेत्र में अधिकांश सड़क निर्माण में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के अधिकारियों की शिकायत क्षेत्र में मिल रहा है शासन की योजनाओं को सही ढंग से संचालन करने में लापरवाही भरत रहिए अधिकारी और ठेकेदार

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद के अध्यक्ष शालिक देशमुख ने अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस के सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर दिया है स्टीमेट के अनुरूप सीसी रोड निर्माण नहीं हो रहा है बल्कि स्टीमेट में मुरूम डालने का है जहां पर मिट्टी डालने से ग्रामीणों को काफी आने जाने में असुविधा महसूस हो रही है तत्काल मुरूम डालना चाहिए। नहीं तो हम समस्त ग्रामवासी संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत करेंग उक्त जानकारी भाजपा नेता सालिक देशमुख ने दिया।

मामले को लेकर आज लगातार विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश किया गया परंतु छुट्टी के दिन होने कारण मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर बता रहा है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *