Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा बैठक लिया गया निर्णय ,29 जून को करेंगे आंदोलन

स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी के नेतृत्व में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा में बैठक लिया गया जिसमें 29 जून को आंदोलन की तैयारी वह सफल बनाने हेतु संकल्प लिया गया ।
जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे । जिसमें हमारी मुख्य मांग महगांई भत्ता और एच आर ए के मांगो के लिए सभी कर्मचारी लामबंद हो चुके हैं।
इस प्रकार शाषन आग्रह है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों हेतु पूरा करने का आदेश जारी करें ।लंबित महंगाई भत्ता जारी करें ,अन्यथा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने अविलंब बाध्य होगा ।
स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारीसंघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं से भी अवगत हुए ,और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधित विशेष चर्चा हुई संघ ने सभी को भरोसा दिलाया कि हम सभी कर्मचारियों के पदोन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात करने की योजना बनाई व उचित मांगों को रखने हेतु बैठक में निर्णय लिया गया ।बैठक को सफल बनाने हेतु डौंडीलोहारा विकास खंड,विकासखंड गुण्डरदेही, विकासखण्ड गुरुर ,विकाश खण्ड बालोद से कर्मचारी व पदाधिकारीगण शामिल हुए बैठक को शानदार तरीके से सफल बनाया । जिसमे चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष पुष्पा तारम ,सचिव उत्तम साहु, उपाध्यक्ष मेस कुमार,सगठन डौन्डि ब्लॉक संगठन ब्लॉल उपाध्यक्ष मनीष मालेकर, लक्ष्मी बोरकर,बलराम गायकवाड़,नंद कुमार रात्रे, मनेश यादव,चितांजनंली साहु, विजय ठाकुर,ललित चुरेन्द्र ,चंद्रकांत सवालकर, राज कुमार साहू अन्य कर्मचारीगन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *