
देवरीबंगला / शनिवार को नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम रखा गया। छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया। प्रवेश उत्सव पश्चात पूर्व एबीईओ प्रदीप खरे का विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान एबीईओ ए के साहू, बीआरसीसी एस के कोटेन्द्र, प्राचार्य रानाखुज्जी आर के इन्दौरिया, संकुल समन्वयक भागवत इन्दौरिया, संकुल के शिक्षकFC जीधूप्रसाद देशमुख, गुरुदास शिम्पी, रंजीता देवांगन, ललिता यादव, तिखमसिंह, देवश्री देवांगन व शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदीप खरे के महाविद्यालय डौंडीलोहारा में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्त होने पर बधाई दी गई। साला परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह, शाल, पेन, डायरी और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान रखते हुए पौधें भेंट में दिए। प्रदीप खरे ने कहा कि सतत् अभ्यास करने एवम् अपने कार्य से लगन रखने से आगे सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत व सक्रियता के साथ कार्य करें। कार्यक्रम के अंत में पौधा रोपण किया गया
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904