
कांकेर :- राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुक्रवार को संसद भवन में नामांकन पत्र दाखिल करने जाते समय राजग प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ से रामायणी सांसद कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी भी थे। सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व व संगठन ने इस चुनावों में सांसद मोहन मंडावी को भी शामिल कर प्रस्तावक बनाकर उनका कद बढ़ाया है। व बस्तर क्षेत्र सहीत लोकसभा क्षेत्र कांकेर में आदिवासी समाज का नेतृत कर रहे मोहन मंडावी के ऊपर भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। नामांकन के पूर्व कांकेर के सांसद श्री मोहन मंडावी को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एक दिन पहले ही दिल्ली बुलाया गया व प्रस्तावक बनाया गया श्री मोहन मंडावी को देश के शीर्ष नेताओं के साथ राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा नीत एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक की अहम जिम्मेदारी दी गई थी टेलीविजन एवं अन्य माध्यम से इस दृश्य को देखकर छत्तीसगढ़ की आमजनता कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी के राजनीतिक कद को लोग समझने लगे हैं ज्ञात हो कि नामांकन पत्र दाखिल करते समय सांसद श्री मोहन मंडावी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य देश के दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात किए।

इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा लोकसभा में प्रश्नकाल व चर्चा में सक्रियता व सांसद मोहन मंडावी के द्वारा रामायण व मानस गान के माध्यम से धार्मिक जागरूकता व रामकाज की तारीफ भी की थी ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904