Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मोबाईल शॉप में हुए चोरी का खुलासा 05 नग मोबाईल सेट सहित अपचारी बालक गिरफ्तार

  • थाना गुरूर चौकी कंवर के ग्राम पलारी मोबाईल शॉप में हुए चोरी का खुलासा।
  • 05 नग मोबाईल सेट सहित अपचारी बालक गिरफ्तार।
  • साइबर सेल व चौकी कंवर थाना गुरूर की संयुक्त कार्यवाही।
  • पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में मिली सफलता।
  • अपचारी बालक तक पहॅुचने में सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य का रहा महत्वपूर्ण योगदान। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में चौकी कंवर थाना गुरूर के अपराध क्र. 268/2022 धारा 457,380 भादवि में अपचारी बालक को 05 नग मोबाईल सेट बरामद किया गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रूपेष कुमार गंगबेर पिता चैतराम गंगबेर गा्रम पालारी चौकी कंवर थाना गुरूर ने दिनांक 20.05.2022 को थाना आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि पिछले दरम्यिानी रात को उसके मकान स्थित मोबाईल दुकान में विभिन्न कंपनी के मोबाईल सेट तथा नगदी रकम 700 रूपये को कोई अज्ञात चोर छत से दुकान में प्रवेषकर चोरी कर ले गया हैं कि सूचना पर थाना गुरूर में अपराध क्रमांक अपराध क्र. 268/2022 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी में थाना व साइबर सेल टीम को भेजा गया था टीम द्वारा ग्राम पलारी जाकर गंाव के आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणो से पूछताछ किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर संदेही को तलब कर पूछताछ करने पर घटना दिनांक ग्राम पलारी प्रार्थी के छत से खिडकी के माध्यम से प्रवेष कर उसके दुकान से 05 नग मोबाईल सेट कीमती 45000/ रूपये तथा 700 नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया पूछताछ पर संदेही का अपचारी बालक का उम्र 16 साल होना पाया गया। जिससे अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायबोर्ड में पेश कर बाल समप्रेषण गृह दुर्ग (सुधार गृह)भेजा गया। उक्त प्रकरण में प्रभारी साइबर सेल श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी , थाना प्रभारी गुरूर श्री भानुप्रताप साव , सउनि धरम भूआर्य, सउनि नरेन्द्र साहू ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम , प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता ,आरक्षक आकाश दुबे ,आरक्षक राजेन्द्र साहू,, मिथलेश यादव का सराहनीय भूमिका रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *