थाना गुरूर के ग्राम अर्जुनी के शासकीय राशन में हुए चोरी का खुलासा
सीसीटीव्ही कैमरा, मानीटर ,एवं माउस सहित आरोपी गिरफ्तार।
थाना गुरूर व साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देषन में मिली सफलता।
आरोपी तक पहॅुचने में सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य का रहा महत्वपूर्ण योगदान। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में थाना गुरूर के अपराध क्र. 301/2022 धारा 457,380 भादवि में आरोपी से सीसीटीव्ही कैमरा, मानीटर ,एवं माउस बरामद किया गया है। प्रार्थी अषोक कुमार साहू पिता मंगला राम साहू निवासी अर्जुनी थाना गुरूर जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनंाक 15.06.2022 के दरम्यिानी रात में अज्ञात आरोपी के द्वारा ग्राम अर्जुनी के शासकीय उचित मुल्य के दुकान के पीछे वेन्टीलेषन तरफ से घुसकर राषन दुकान में रखे एक नग एलईडी मानीटर इंटर कंपनी का कीमती 4000 रूपये, एक नग सीसीटीव्ही कैमरा कीमती 3000 रूपये, एक नग माउस कीमती 250 रूपये एवं बॉक्स में रखे चिल्हर नोट करीब 2000 रूपये को चोरी कर ले गया था के रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया था विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा सीसीटीव्ही कैमरा का हार्ड डिक्स रिकार्डर को चोरी कर नही ले गया था हार्ड डिक्स के माध्यम से सीसीटीव्ही कैमरा का फुटेज निकला गया जिसे गांव के ही लितेष कुमार रावटे उर्फ लक्की फुटेज पर राषन दुकान चोरी करते हुये दिखाई दिया है। आरोपी घटना दिनांक से फरार था आरोपी लितेष कुमार रावटे उर्फ लक्की पिता योगेष्वर रावटे उम्र 22 वर्ष साकिन अर्जुनी थाना गुरूर जिला बालोद छ0ग0 को आज दिनंाक 25.06.2022 को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक को जुर्म स्वीकार करते हुये चोरी के समान अपने घर अंदर छुपाकर रखना बताने पर आरोपी को हिरासत मे लेकर आरोपी के निषान देही पर उसके घर अंदर से चोरी की सामान एक नग एलईडी मानीटर इंटर कंपनी का कीमती 4000 रूपये, एक नग सीसीटीव्ही कैमरा कीमती 3000 रूपये, एक नग माउस कीमती 250 रूपये को निकाल कर पेष करने पर गवाहो समक्ष जप्त किया गया है आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर तथा आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का दण्डनीय अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी का दिनंाक 25.06.2022 के 11.40 बजे विधिवत् गिर0 न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी गुरूर श्री भानुप्रताप साव ,सउनि धनेष्वर साहू, प्रआर0 भुनेष्वर मरकाम ,आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता ,आकाष दुबे, योगेन्द्र सिन्हा , देवेन्द्र साहू चंचल राम भगत का सराहनीय भूमिका रहा।