Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान’’ के तहत कला जत्था के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम


Cg 24 आजतक
रिपोटर ,,बोधन भट्ट बालोद
बालोद पुलिस द्वारा लगातार अवैध कार्य शराब बेचने वालों पर कार्रवाई तो कर ही रही है उसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए
कला जत्था के माध्यम से नशा मुक्ति संबंधी जानकारी दिया गया जिसका सभी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इसका भरपूर समर्थन कर रही है
पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद के निर्देषन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्षन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेष बांगडे के पर्यवेक्षण में तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंषी एवं थाना प्रभारी बालोद श्री नवीन बोरकर के नेतृत्व में दिनांक 12.06.से 26.06.2022 तक ‘‘नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान’’ कार्यक्रम के तहत् आज दुधली माली घोरी के सप्ताहिक बाजार में कला जत्था स्पर्ष कम्यूनिकेशन एवं लोक सुमन संस्था के कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत के माध्यम से आम जनता को नशे से दूर रहने नशामुक्त जीवन जीने की सलाह दिया गया नशे से होने वाले अर्थिक नुकसान के साथ-साथ शारीरिक नुकसान की भी जानकारी दी गई नशा बहुत सारे बीमारीयों की जड़ है, आम जनता को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया बीड़ी, सिगरेट, एवं गुटखा खाने से केंसर रोग होने एवं अत्यधिक शराब पीने से होने वाले शारीरिक मानसिक व अर्थिक नुकसान के बारे में कला के माध्यम से प्रस्तुती दिया गया कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम ने बाताया कि किसी भी देश का भविष्य और तरक्की युवाओं पर टिकी होती है देष की युवा पीढ़ि अगर गलत रास्ते में चला जाएं तो निश्चित तौर पर देश का भविष्य अधंकार में चला जाता है नशे के कारण इंसान सही और गलत का फर्क भुल जाता है युवा वर्ग एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने की सलाह दिया गया इस कार्यक्रम के दौरान , यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंषी, थाना प्रभारी बालोद नवीन बोरकर एवं ग्राम पंचायत दूधली के सरपंच मोहम्मद फिरोज तिगाला ग्रामीण जन काफी संख्या में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *