
अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 26/06/2022 को पेट्रोलिंग करते समय सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति सफेद रंग के थैला में अधिक मात्रा में शराब रखकर ग्राम चारवाही की ओर परिवहन करने है कि सूचना पर ग्राम चारवाही के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम उपेन्द्र साहू पिता गणेश साहू उम्र 55 साल ग्राम चारवाही थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 40 नग कुल 7.200 ब्लक लीटर कीमती 3200 रू. एवं वाहन मो.सा. सी.जी 07 एल.आर. 2077 कीमती 11,200 रू को बरामद कर अप.क़ 292/22 धारा 34(2), 59(ए) आबकारी एक्ट कायम किया कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
एवं दिनांक 26/06/2022 को ग्राम चारवाही के पास घेरावंदी कर पकड़ने पर संदेही का
नाम पता पुछने पर अपना नाम रूमेश्वर सिंह साहू पिता बीरसिंह साहू उम्र 39 साल ग्राम चारवाही थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 35 नग कुल 6.300 ब्लक लीटर कीमती 2800 रू.एवं वाहन मो.सा. सी.टी. 100 सी.जी 05 बी 0154 कीमती 5000 रू को बरामद कर अप.क़ 293/22 धारा 34(2), 59(ए) आबकारी एक्ट कायम किया कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904