
नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान के तहत बालोद पुलिस को मिली एक और सफलता 2. एम.सी.पी. के दौरान पकडा गया 18 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ गांजा 3. आरोपी 1. राजकुमार पटेल पिता श्री रामदुलारे पटेल उम्र 23 साल साकिन ग्राम छिल्पा, थाना अनुपपुर, जिला अनुपपुर (म0प्र0) 2. विपिन केंवट पिता रामदास केंवट उम्र 19 साल साकिन ग्राम पिपरिया थाना सोहासपुर जिला शहडोल (म0प्र0) का भेजा गया जेल। नशे से आजादी पखवाडा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री बीएएन0 मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री जितेन्द्र यादव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्री राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर डॉ० भानूप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप0निरी० शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वालो को पकडने में उक्त प्रकरण में सफलता हासिल की गई।

विवरण :इस प्रकार है कि दिनांक 12.06.2022 से 26.06.2022 त्तक बालोद पुलिस द्वारा नशा मुक्ति हेतु चलाये जा रहे नशे से आजादी पखवाडा अभियान के तहत पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 25.06.2022 को उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के हमराह पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन कमांक ८6-03-8570 से एम0सी0पी0 कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्याही की जा रही थी उसी दौरान चारामा की ओर से आ रहे पलसर मोटर सायकल बिना नंबर में सवार दो व्यक्ति बैग में कुछ भरकर आ रहा था जिसे संदिग्ध पाकर रोका गया, पूछताछ करने पर अपना नाम 1. राजकुमार पटेल पिता श्री रामदुलारे पटेल उम्र 23 साल ग्राम छिल्पा थाना जिला अनुपपुर म0प्र0 एवं 2. विपिन केवट पिता रामदास केवट उम्र 19 साल साकिन पिपरिया तह. व थाना सोहागपुर जिला शहडोल (म0प्र0) का रहने वाला बताया, बैग चेक करने कहने पर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकडा गया बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की संदेह पर गवाहों के समक्ष संदेही व्यक्ति राजकुमार पटेल एवं विपिन केवट उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 02 बड़े पैकेट खाकी रंग के टेप में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 18 किलो ग्राम किमती 3,60,000,// रूपये मिला एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल बिना नंबर प्लेट किमती लगभग 1,00,000 / रू0 कुल जुमला किमती 4,60,000,// रू0 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर थाना गुरूर में अपराध धारा 20 (ख) NDPS’ act कायम कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विधिवत कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में आरोपीयो द्वारा उक्त अपराघ घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत दिनांक 25.06.2022 को 23.00 बजे व 23.10 बजे गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी उप.निरी. शिशिर पाण्डेय आर0 159 लिखन साहु, 494 छोदू सोनकर, 201 सैरेश पटेल, 496 विवेक सिन्हा, 94 संदीप यादव आर0 169 किशोर साहू आर०0 147 सिन्हा की की सराहनीय भूमिका रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904