Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में आनलाईन माध्यम से हो रहा प्रवेश


बालोद 25 जून 2022
 शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बालोद में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आॅनलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. श्रद्धा चन्द्राकर ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्राएॅ हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के आॅनलाईन एडमिशन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बालोद सत्र 2019-20 से प्रारंभ हुई है। जिसमें बी.ए.(हिन्दी साहित्य, राजनीतिविज्ञान, समाजशास्त्र)-90 सीट, बीएससी बायो ग्रुप (रसायनशास्त्र, प्राणीशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र)-90 सीट, बीएससी गणित गु्रप (रसायनशास्त्र, भौतिकशास्त्र, गणित)-90 सीट एव ंबी.काम. – 90 सीट उपलब्ध है। विगत वर्ष 2021-22 में बी.ए.भाग एक में 42, बी.ए.भाग दो में 39, बीएससी भाग एक बायो ग्रुप में 86, बीएससी भाग दो बायो ग्रुप में 47, बीएससी भाग एक गणित गु्रप में 01 एवं बी.काम. भाग एक में 06 छात्राएॅ प्रवेशित थी। महाविद्यालय में नियमित रूप से अध्यापन कार्य, कक्षाएॅ संचालित होने के कारण विगत वर्षाें में प्रवेशित छात्राओं की संख्या में वृद्धि हो रही है।
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में 06 सहायक प्राध्यापकों (गणित, भौतिकशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, वाणिज्य, हिन्दी) की पदस्थापना (नियुक्ति) शासन द्वारा की जा चुकी है। शेष विषयों की पदस्थापना की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। उन्होंने बताया कि सहायक ग्रेड-02 के पद, प्रयोगशाला तकनीशियन के 02 पदों एवं 01 भृत्य की भी नियुक्ति हो चुकी है। महाविद्यालय के भवन निर्माण का कार्य दुु्रतगति से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *