google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम तवेरा में पेयजल की समस्या से जल्द मिलेगी राहत जल जीवन मिशन के तहत तवेरा में 95.92 लाख के कार्य स्वीकृत


बालोद 25 जून 2022
बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम तवेरा में जल जीवन मिशन अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन, उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। उक्त कार्यों के निर्माण पश्चात ग्रामवासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. धनंजय ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत अब तवेरा वासियों को हर घर नल से जल प्राप्त होगा, जो पूर्णतः गुणवत्ता युक्त होगा। श्री धनंजय ने बताया कि तवेरा में नल जल से संबंधित कार्यों के लिए 95.92 लाख की स्वीकृत मिल गई हैै एवं कार्य प्रगति पर है। वहीं जल परीक्षण के लिए जल परीक्षण प्रयोगशाला की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। अब जिले में एनएबीएल से प्रमाणित दो जल परीक्षण प्रयोगशाला हो चुके है। अब जल गुणवत्ता रिपोर्ट जल्द मिल सकेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *