Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अग्निपथ योजना देश के नौजवानों के भविष्य के साथ सरासर खिलवाड़ है:-बालोद जिला कांग्रेस


दल्ली राजहरा–केंद्र सरकार के द्वारा लागू की जा रही अग्निपथ योजना देश के नौजवानों के भविष्य के साथ सरासर खिलवाड़ है। इसका विरोध कांग्रेस पुरजोर तरीके से कर रही है देश की राजधानी के जंतर मंतर में अग्नीपथ के खिलाफ सत्याग्रह किया गया । इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर समस्त विधानसभा स्तर में भी सत्याग्रह का आयोजन कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा है। बालोद जिला के गुंडरदेही विधानसभा में विधायक कुंवर सिंह निषाद जी के नेतृत्व में अर्जुंदा के दाऊ चौक में सत्याग्रह किया जा रहा है ,वही श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद के नेतृत्व में बालोंद के कांग्रेस भवन के समीप सत्याग्रह किया जाना है इसी तरह डौंडीलोहारा विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी के नेतृत्व में डौंडीलोहारा में सत्याग्रह का आयोजन किया गया है।
इस शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजन में देश के नौजवानों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ का पुरजोर विरोध किया जाएगा , केंद्र की सरकार हमेशा वन रैंक वन पेंशन की बात कहती रही है । लेकिन वर्तमान में यही केंद्र की सरकार सेना में नो रैंक नो पेंशन जैसी अग्निपथ योजना लेकर आई है जो सेना का भी अपमान है नौजवानों का अपमान है ऐसी योजना के विरोध के लिए ही बालोद जिले के तीनों विधानसभा में सत्याग्रह का आयोजन कल दिनांक 27 जून 2022 को किया गया है । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर जी ने प्रत्येक विधानसभा स्तर पर रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस जन, युवा कांग्रेसी, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी ,जोन सेक्टर एवं बूथ के पदाधिकारी पंचायती राज के प्रतिनिधि , नगरीय निकाय के प्रतिनिधि एवं समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारीयों से आव्हान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सत्याग्रह स्थल पर उपस्थित होकर विधानसभा स्तरीय इस सत्याग्रह को सफल बनावे।
रतिराम कोसमा
महामंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *