Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खाद लेने गए किसान की मौत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ज्ञापन सौंपा


सीजी24 आज तक बालोद
भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा द्वारा ग्राम सोहतरा निवासी बंसी लाल साहू खाद लेने के दौरान हुए मौत पर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मांग की गई है कि मृतक परिवार को 50 लाख की मुआवजा अति शीघ्र प्रदान किया जाए जिले के सभी सोसायटीयो में खाद बीज तत्काल उपलब्ध कराया जाए वर्तमान मे खाद बीज वितरण की जटिल प्रणाली को सरल करने जिले के सभी सोसाइटी में किसानों के बैठने पेयजल एवं अन्य व्यवस्था उसी ढंग से करने एवं सोसाइटी में वरिष्ठ जनों हेतु खाद एवं बीज लेने के लिए अलग से काउंटर व्यवस्था करने व दोषी अधिकारियों कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार प्रदेश मंत्री पवन साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू जिला मंत्री शरद ठाकुर कमलेश सोनी राजीव शर्मा संतोष कौशिक गणेश राम साहू वीरेंद्र साहू कमल पंप आलिया गजेंद्र यादव संजय साहू नरेंद्र सोनवानी कमल पंपलिया मोरध्वज साहू, मन्नू झोरी, गुलशन साहू, बृजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *