Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही


थाना रनचिरई का मामला

—000—
संक्षिप्त विवरण:- घटना दिनांक 27.06.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम भुसरेंगा का जसवंत देवदास अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ आरोपी के घर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया, संदेही जसवंत साकिन भुसरेंगा को मुखबीर सूचना के संबंध में अवगत कराकर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देशी प्लेन मदिरा का 32 नग पौवा, कुल 5.760 बल्क लीटर शराब, कीमती 2560 रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 74/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 27.06.22 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, प्र0आर0 1633, आर0 423 पवन आनंद धीर, 271 तीरथ ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

।। गिरफ्तार आरोपी ।।

जसवंत देवदास पिता गोपाल दास देवदास, उम्र 30 वर्ष, साकिन भुसरेंगा, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *