google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ये कैसी शिक्षा :- स्कूली बच्चों को पूजा कम करने की सलाह स्कूल में दे रहा एक शिक्षक,मामला डौण्डी ब्लाक का

गोरे सोनी की खबर

डौंडी- शिक्षक को समाज का दर्पण कहा जाता है लेकिन जब एक शिक्षक अपने स्कूल में बच्चों को वास्तविक अध्यापन कार्य ना करवाकर उन्हें पूजा पाठ कम करने की सलाह दें तो सीधी सी बात है कि वे किसी भी समाज के धार्मिक आस्था को ठेस पहुचाने का कार्य कर रहे है। ऐसा ही एक मामला डौंडी ब्लाक शासकीय माध्यमिक विद्यालय से सुनने में आया है, जहां के एक शिक्षक सातवीं कक्षा के बच्चों को सब्जेक्ट से हटकर उन्हें पूजा पाठ में रावण – महिषासुर की बात तथा पूजा कम करने की सलाह दे रहे है। जब इस बात की खबर एक पालक को लगी तो वे भड़क गए तब वे अपने सहयोगी के साथ सम्बंधित शाला पहुँचे। और वस्तुस्तिथि कि जानकारी ली गई तो उन्हें बताया गया कि स्कूल के एक छात्रा के साथ उनकी लड़ाई हुई और वे छात्रा को धमकी दी गई कि उनका शिक्षक या तुम्हारे पिता क्या कर लेंगे। तब उक्त पालक ने अपने बच्चे कि गलती स्वीकार की परंतु उन्होंने इस शिक्षक से पूछा कि आप बच्चों को पूजा कम करने की शिक्षा किसलिए दे रहे है इसकी पुष्टि उक्त पालक व स्वयं उक्त शिक्षक कर रहे है। मगर सूत्रों की खबर को माने तो स्कूल में यह शिक्षक बच्चों को पूजा नही करने सलाह दिए गए है। मामले की सूक्ष्म जाँच सम्बंधित विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा किये जाने से पूरी कहानी का पर्दा फास हो सकता है।

मीडिया से क्या कहा उक्त शिक्षक ने

इस मामले जब उक्त शाला शिक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दो बच्चों के मध्य रिशेष समय मे झगड़ा हुई। उनके पालक को बुलवाकर समझाईश दी गई। क्लास में पूजा में ज्यादा ध्यान नही देने और पढ़ाई में ज्यादा लगन लगाने की बात उन्होंने जरूर कही है। जब उनसे पूछा गया कि पूजा कम करने की शिक्षा आप बच्चों को क्यो दे रहे है। तब उनका तर्क है कि छठवीं क्लास के हिंदी पुस्तक के पाठ 21 में लिखा है। लेकिन शिक्षक तो सातवी क्लास के बच्चों को अध्यापन दौरान पूजा कम करने की सलाह दे रहे थे। इस संबंध में जब फोन द्वारा और जानकारी उनसे लेने पर वह अपना आपा खो दिए कहा कि वे मीडिया को देख लेंगे,जिसकी रिकार्डिंग हमारे पास सुरक्षित है।

मामले में क्या कहते है विकासखंड शिक्षा अधिकारी

जब इस मामले में डौंडी बीईओ के के मेश्राम से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया जिस पर उन्होंने साल्हे स्कूल प्रिंसिपल से फोन पर बात की है मामले पर सूक्ष्म जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर सम्बंधित शिक्षक पर उचित कार्यवाही की जावेगी।

स्कूल के हेड मास्टर ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों व प्यून की कमी

शाला के हेड मास्टर ने बताया कि स्कूल में कुल 83 बच्चे है। जहां गणित- अंग्रेजी विषय के शिक्षक नही है तथा प्यून भी नही है। इस बाबत उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी को लिखित आवेदन सौपा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल प्रांगण में सीसी मार्ग के बीचोबीच समतल भूमि नही होने से समस्या उतपन्न हो रहा है। यह भी बताया कि शाला के अतिरिक्त कमरा मरम्मत भवन में लाईट पंखा नही लगाया गया है, इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *