google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विहीप का सामूहिक हुनमान चालीसा पाठ अनवरत जारी,दल्ली राजहरा शहर के सभी सनातन धर्मप्रेमी हर मंगलवार को पहुंच रहे दुर्गामंदिर

दल्ली राजहरा :- विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदूवादी सनातन धर्म सेवको की प्रमुख उपस्थिति में दल्ली राजहरा लौह अयस्क नगरी में साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम एक मोहल्ला एक मंदिर व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हर मंगलवार शाम को 7 बजे दुर्गामंदिर रेलवे कॉलोनी में अनवरत जारी है।

इस आयोजन में लौह अयस्क नगरी के सभी जाति समाज के लोग हिन्दू भाव को लेकर हनुमान जी की आराधना करते है। इसमे संघ परिवार,मजदूर संगठन,व्यापारी वर्ग,मातृशक्ति,विहीप व बजरंग दल सहित अन्य हिंदू धर्मसेवक हर मंगलवार उपस्थित होते है।

हनुमान चालीसा पाठ में इस मंगलवार अवधेश महतो, किशोर कुमार जैन, राकेश देवांगन, राजेंद्र राठी जी, अशोक भाटिया ,कन्हैयालाल कुकरेजा, लखन लाल चौधरी, राघवेंद्र शर्मा ,जीवन लाल यादव, सुभाष जैन ,महेंद्र भाई पटेल,
नंदा पसीने,अर्जुन राय, शंकर साहू, निलेश श्रीवास्तव ,शशांक तिवारी,एस के मस्की,शुभम,विजय कुशवाहा, सहित अन्य लोग शामिल थे।

सबसे बड़ी व अच्छी बात यह है। कि हनुमान चालीसा पाठ के बाद मंदिर परिसर में सभी आये हुए लोगो ने योग व्यायाम भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *