Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कर्मचारियों का बस स्टैंड बालोद में सत्याग्रह आंदोलन


सीजी24 आज तक
रिपोर्टर,, बोधन भट्ट बालोद
बालोद जिला मुख्यालय में शहीद वीर नारायण सिंह बस स्टैंड पर केंद्र के समान महंगाई भत्ते और सातवें वेतन पर गृह भाड़ा भत्ते को लेकर बालोद जिला के लगभग हजारों की संख्या में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वधान में महाधरना प्रदर्शन कर सरकार के नीति के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया गया प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया था कि रायपुर सहित सभी विकासखण्ड में कर्मचारी अधिकारी छुट्टी लेकर सत्याग्रह करेंगे और दो सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया देवेंद्र हरमुख जिला अध्यक्ष ने बताया कि आन्दोलन की तैयारी के लिए जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे जो इस आन्दोलन को रणनीति तैयार कर सफल बनाये कर्मचारियों को कई राज्यों ने केंद्र के सामान 34 % महंगाई भत्ता दे दिया है ,लेकिन छग सरकार इसमें काफी पीछे है .इसी का विरोध करने के लिए एक बार फिर कर्मचारीयो ने कहा कि अगर सरकार फिर भी हमारी जायज मांगो को नही मानी तो आंदोलन की चेतावनी दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *