

Cg 24 आज तक
रिपोर्टर, बोधन भट्ट बालोद
छोटे छोटे स्कूली बच्चो की जान के साथ खिलवाड
बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम फुंडा के प्राथमिक शाला में एक ऐसा मामला देखने को मिला है जहां शासन की योजना पूरी तरह से फेल है यहा पानी की किल्लत से छोटे छोटे बच्चो को पीने से लेकर बर्तन धोने तक परेशानी उठाना पड़ रहा है स्कूल प्रबंधन छोटे छोटे बच्चो के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं पूरा मामला प्राथमिक शाला फुण्डा का है जहां पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण छोटे छोटे स्कूली बच्चे पास के ही गहरे तालाब में खाना खाने से पहले व खाना खाने के बाद अपने अपने थाली को धोने के लिए जाते है जो किसी बड़े हादसा को निमंत्रण दे रहा है बच्चे अपने जान हथेली पर लेकर गहरे तालाब में अपनी अपनी थाली धोते है जब हमारे रिपोर्टर यहां कि स्थिति देखने स्कूल पंहुचा तो पता चला कि रसोइया जैसे तैसे पड़ोस से पानी लाकर खाना बनाते है और बच्चे पीने का पानी अपने अपने घर से बाटल में लेकर आते है निरीक्षण मे यहां स्वच्छ भारत मिशन का भी धज्जियां उड़ रहे है अगर स्कूल परेड मे किसी बच्चे को शौच करने जाना होता है तो स्कूल से बाहर तालाब के किनारे जाते है इस पुरे मामले की जानकारी वहां पर पदस्त शिक्षक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस बारे मे हमने ग्राम पंचायत के सरपंच व पीएचई विभाग को भी लिखित मे आवेदन दिया गया है लेकिन किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया उन्होंने बताया की यह समस्या कई वर्षो से जस की तस बनी हुई है शिक्षको ने बताया कि रसोइया आस पास के घरों में शाम को पानी भरने खाली बर्तन छोड़ देते है तब जाकर मुश्किल से खाना बनता है अगर जिस दिन बिजली गुल हो जाती है उस दिन खाना पकाना भी मुश्किल हो जाता है स्कुल परिसर में एक मोटर पंप जो मात्र दिखावा है उसमे भी पानी नही निकलता पंचायत से भी पानी का कनेक्शन दिया गया है मगर वह भी कोई काम का नही है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904