श्रमजीवी पत्रकार संघ के नए जिला अध्यक्ष बने विवेक
श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला बालोद के अध्यक्ष पद पर विवेक वैष्णव का चयन किया गया है। चुनाव अधिकारी दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू ने बताया की संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देशानुसार बालोद जिला के पूर्व अध्यक्ष मोहन दास मानिकपुरी को प्रदेश सह सचिव के पद पर नियुक्त करने के पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष हरबंश लाल अरोरा के मार्गदर्शन में विवेक वैष्णव को सर्व सम्मति से जिला का नया अध्यक्ष चुना गया है। जल्द ही जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया जायेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904