गुंडरदेही
परस साहू की खास रिपोर्ट
गुंडरदेही मंडल से कई कार्यकर्ता देंगे इस्तीफा
सेवक महिपाल को भाजपा मंडल महामंत्री पद से हटाने पर सतनामी समाज में आक्रोश,, मेरा गुनाह क्या है प्रदेश भाजपा में करूंगा मंडल अध्यक्ष की शिकायत।
गुंडरदेही भाजपा मंडल के महामंत्री पद से निकालने के बाद सतनामी समाज में आक्रोश प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पूर्व भाजपा मंडल के महामंत्री एवं पूर्व नगर पंचायत गुंडरदेही उपाध्यक्ष सेवक महिपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी के द्वारा मुझे हटाने के पीछे षड्यंत्र रचा है और सौरभ चोपड़ा को महामंत्री बनाने के लिए मुझे हटाया गया है। पूर्व में भी इसी प्रकार महिला कोषाध्यक्ष को हटाकर इस्तीफा मांगा था सौरभ चोपड़ा को कोषाध्यक्ष बनाने के लिए बिना बैठक प्रस्ताव के रजिस्टर को लेकर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी पदाधिकारियों के घर घर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन जैन के साथ घूम रहा था
जिला भाजपा पर सवाल ,, क्या पूर्व में मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी को भी जिला भाजपा के द्वारा नोटिस जारी किया गया था ? इनको क्यों अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों में से मंडल अध्यक्ष ओबीसी वर्ग में आते हैं तो महामंत्री आदिवासी समाज से आते हैं एवं वर्तमान में नव नियुक्ति महामंत्री सौरभ चोपड़ा सामान्य में आते हैं तो जिला भाजपा के कार्यप्रणाली एवं मंडल अध्यक्ष की मनमानी के चलते आज सतनामी समाज को दरकिनार कर अपमानित किया गया है।
आगे सेवक महिपाल ने बताया कि मेरे पास भी मंडल अध्यक्ष और पूर्व कोषाध्यक्ष मोहन जैन हस्ताक्षर कराने घर आये थे मंडल में बैठक नहीं होने के कारण हस्ताक्षर करने को लेकर मना कर दिया ,, इसी बात को लेकर रंजिश के चलते सेवक महिपाल को महामंत्री पद से हटाने मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी षड्यंत्र कर सतनामी समाज को अपमान किया गया है बल्कि आगे भविष्य में गुंडरदेही मंडल में सतनामी समाज में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
पूर्व महामंत्री सेवक महिपाल के साथ मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने पूर्व महामंत्री के खिलाफ प्रदेश में झूठा आरोप लगाकर गुमराह कर गलत जानकारी दिया था जिसका गत परिणाम आज मुझे पद से हटाया गया है इसका मैं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को पास जाकर दुष्यंत सोनवानी ने गुमराह किया है उसका सही जानकारी प्रदेश भाजपा को दूंगा
प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं को अवगत कराना चाहता हूं कि सेवक महिपाल महामंत्री को पद से हटाना जिला पदाधिकारी द्वारा सुनिश्चित किया गया परंतु जिला भाजपा अध्यक्ष के द्वारा सौरभ चोपड़ा को महामंत्री बनाने से पहले मंडल में किसी प्रकार का बैठक नहीं बुलाई जिसकी किसी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को मालूम नहीं हुआ जो भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता की अपमान है।
आपको बता दें कि आगे सेवक महिपाल सतनामी समाज के वरिष्ठ समाज सेवक है । पूर्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री के पद में रह चुके हैं वही 25 साल से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं वर्तमान में महामंत्री के पद का दायित्व निभा रहे थे इसके पहले महिपाल तीन बार भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी पार्षद है और महिपाल ने मंडल उपाध्यक्ष मंडल का महामंत्री मंडल का मंत्री के पद में रहकर 25 साल से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मैं रह कर पार्टी के आदेश रीति नीति का पालन करते हुए एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे।
दुष्यंत सोनवानी के मंडल अध्यक्ष बनने के बाद गुंडरदेही मंडल के अधिकांश कार्यकारिणी व पदाधिकारी की उपस्थिति बैठक में कार्यकर्ता नहीं आते है भाजपा के अंदरूनी लड़ाई के चलते मिशन 2023 में गुंडरदेही विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को क्लीन चिट मिल रहा है चुनाव जीतने का
मंडल में बैठक नहीं हुई और सौरभ चोपड़ा को महामंत्री कैसा बनाया गया इस मामले को लेकर वर्तमान मंडल के महामंत्री थान सिंह मंडावी ने कहा मंडल में किसी प्रकार का बैठक नहीं हुआ है मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी द्वारा बताया की जिला से लेटर आया है कि सौरभ चोपड़ा को महामंत्री के लिए नियुक्ति किया गया है तब पता चला।
जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा है कि कांग्रेस के पार्षदों का साथ देने के कारण नोटिस जारी किया गया था नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण पार्टी ने उन्हें महामंत्री पद से हटा दिया गया है।नए नियुक्ति पर कहा कि बिना बैठक के महामंत्री बना सकते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904