google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला कलेक्टर बालोद ने फुंडा स्कूल में पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन कनेक्शन लगाने सरपंच को दिए गए निर्देश, वही प्रधान पाठक को किया गया स्पष्टीकरण जारी

cg 24 Aaj Tak खबर का असर

Cg 24 आज तक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम फुंडा के शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों द्वारा खाना खाने के बाद थाली को धोने के लिए पास के गहरे तालाब में जाकर बर्तन धोने की खबर को हमारे संवाददाता ने बड़ी प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिस पर जिला कलेक्टर महोदय ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए पीएचई विभाग, तहसीलदार ,एसडीएम ग्राम फुंडा भेजकर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा गया और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने पर प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर के निर्देश पर गुंडरदेही नायब तहसीलदार एवं टीम मौके पर पहुची जहां सरपंच व ग्रामवासी की उपस्तिथि में पीएचई विभाग के सब इंजीनियर द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में स्कूल से लगभग 200 मीटर दूरी पर बोर जो कि चालू हालात में है, वहां से स्कूल में पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन कनेक्शन लगाने सरपंच को निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *