Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा के जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न


शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा के जनभागीदारी समिति की बैठक अध्यक्ष श्री रवि जायसवाल की अध्यक्षता में रखी गई थी बैठक में जनभागीदारी समिति के समस्त सदस्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शैक्षणिक स्टॉप भी उपस्थित थे। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, महाविद्यालय के पांच कमरे जो अत्यंत जर्जर हो चुके हैं को ढहा कर नए भवन का निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस निर्णय को साकार करने के लिए समिति के अध्यक्ष रवि जायसवाल ने क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से स्वयं मुलाकात करके महाविद्यालय में पांच कमरे का निर्माण करने एवं महाविद्यालय से संबंधित अन्य समस्याओं जिसमें मुख्य रुप से एमएससी की कक्षाएं खोला जाना, एवं स्मार्ट क्लासेस आरंभ करवाना, खेल मैदान का जीर्णोद्धार, प्रमुख है। की जानकारी सौंपी। महाविद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के उपरांत कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने समिति के अध्यक्ष रवि जायसवाल द्वारा किए गए मांगों में 5 कमरों के निर्माण को स्वयं अपनी देखरेख में शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया तथा अन्य शैक्षणिक समस्याओं के संदर्भ में बालोद जिला के प्रभारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल से भेंट कर समस्याओं को शीघ्र ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि जायसवाल के साथ सदस्य महेंद्रन अप्पू, सोहेल खान, मुरली पटेल, दीपक सिंह ने भेंट किया चर्चा उपरांत माननीय मंत्री जी के सकारात्मक पहल को देखते हुए समस्त सदस्यों ने महाविद्यालय के प्रति मंत्री के सकारात्मक रुझान को लेकर आभार माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *