Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विहीप के आव्हान पर अर्जुन्दा बंद सफल रहा,कन्हैयालाल की निर्मम हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन

उदयपुर में हुवे कन्हैया तेली की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा बन्द का आहवाहन शनिवार को नगर अर्जुन्दा के व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन दिया।ज्ञात हो पुरे देश में कन्हैया तेली की निर्मम हत्या को लेकर अलग अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी है।इसी क्रम में शुक्रवार को नगर अर्जुन्दा में विश्वहिंदू परिषद,व्यापारी संगठन व भाजपा नेताओं द्वारा व्यापारियों से दुकानों में जाकर बन्द करने की अपील की थी।जिस पर व्यापारियों ने स्वस्फूर्त बंद को समर्थन दिया।शनिवार को भी विश्व हिंदू परिषद् भाजपा नेता व व्यापारी संगठनों द्वारा नगर भ्रमण करते रहे।इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन,महामंत्री विश्वास गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य नितीश मोंटी यादव,उपाध्यक्ष अनिल सोनी,रितेश देवांगन,प्रशांत भारद्वाज,रोशन यादव,पिंटू राठी,भावेश सुखड़िया,प्रेम देवांगन,ईश्वर देवांगन,लीलेश्वर ठाकुर,रवि बाफना,सौरभ राजपूत,सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *