
देवरी :- आज पूरे देश मे बंद का आव्हान विश्व हिंदू परिषद तथा हिन्दू संगठनों ने किया स्वस्फूर्त दुकानें बंद रही बन्द शान्ति पूर्वक ढंग से सफल रही। बालोद जिले में भी उदयपुर की हत्या कांड के विरोध में व्यवसायिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया और जिले के बालोद, डौंडी लोहारा, दल्ली राजहरा ,डौडी, अर्जुन्दा, गुंडरदेही, देवरी सहित सभी ब्लाकों में बंद का व्यापक असर दिखाई दिया।
विरोध प्रदर्शन करने वाले अन्य संगठनों को यह देखना चाहिए कि बिना किसी विवाद के बगैर किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचाये , आम नागरिकों को बगैर कोई समस्या पहुचाये किस तरह समाज व सरकार तक हम अपनी बात पहुंचा सकते हैं , विगत कुछ समय से देखने मे आया है कि प्रदेश व अन्य राज्यों में विरोध प्रदर्शन के नाम पर उत्पात मचाया गया था । पर हिन्दूवादी संगठनों ने शांति से लेकिन प्रभावी ढंग से अपनी विरोध दर्ज़ किया।
बालोद जिला के मार्री बंगला बस स्टैंड में विश्व हिंदू परिषद के बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि पूरे जिला में हिन्दुओ में बर्बर आतंकी घटना के प्रति लोगों में आक्रोश है और आज पूरा जिला में व्यापारियों ने बन्द के आह्वान पर समर्थन दिया है हम हिन्दुओ के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने घटना को अंजाम देने वाले जिहादियों के लिए फाँसी की मांग की। पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन, पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद ने कहा राजस्थान उदयपुर हिन्दू धर्म के कन्हैयालाल को इस्लामिक जिहादीयो द्वारा नृशंस हत्या के विरोध में प्रदेश के साथ ग्रामीण स्तर के व्यापारियों द्वारा दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला, प्रदेश किसान सदस्य चेमन देशमुख, खेरथा मंडल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश कटझरे, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिवकुमार धरमगुड़े जिला महामंत्री किशोरी साहू, डिशोक जागडे जिला अज मोर्चा, हेमलाल देशलहरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष टुमन साहू, महामंत्री द्वय निरंजन साहू, सुरेश केशरवानी, युवा मोर्चा महामंत्री द्वय मयंक बाफना, देवेन्द्र जोशी, अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष हेमलाल साहू, व्यापारी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिन्हा, एम एल यादव, राधेश्याम देवांगन, राहुल जैन कोषाध्यक्ष, शुभम देवांगन मंत्री, उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904