Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सड़क हादसे में बालोद जिला निवासी आरक्षक की मौत


सीजी24 आज तक
रिपोर्टर,, बोधन भट्ट बालोद
रविवार को तेज बारिश की वजह से रात 8:30 बजे जेवरतला के पास जब वे बाइक से राजनांदगांव से अपने घर तरौद लौट रहे थे तो अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों ने संजीवनी 108 के माध्यम से राजनांदगांव अस्पताल ले गए स्थिति में सुधार ना होने पर उन्हें मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई बता दे कि ग्राम तरौद निवासी सुमन निषाद उम्र 25 वर्ष 1 साल पहले ही पुलिस आरक्षक में चयनित हुए थे वर्तमान में पुलिस लाइन राजनांदगांव में ड्यूटी थी कुछ दिनों की छुट्टी ले कर घर आ रहे थे घर आने की खबर उन्होंने फोन के माध्यम से कुछ समय ही बताया था कि मैं घर आ रहा हूं, राजनांदगांव से निकल गया हूं पर देर रात को परिजनों को सूचना मिली कि उनका सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है इस घटना से गांव में शोक का माहौल है उन्हें श्रद्धांजलि देने के राजनांदगांव की पुलिस टीम भी पहुंची थी सोमवार को देर शाम तक अंतिम संस्कार किया गया मृतक सुमन कुमार निषाद अपने पिता का बड़े बेटा था वे तीन भाई और दो बहन है वहीं उनके दो भाई अखिलेश और पवन देव भी सेना या पुलिस में जाने की तैयारी कर रहे हैं मृतक अविवाहित था

श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े ग्रामीण, बाजे गाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा ,
मृतक सुमन के इस सड़क दुर्घटना में मौत के बाद भी उसके छोटे भाइयों में देश सेवा में जाने के लिए समर्पित

गांव में जब शाम को मृतक आरक्षक सुमन निषाद का शव लाया गया तो उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, कमलेश श्रीवास्तव, चंद्रेश हिरवानी, सरपंच शिवराम, उपसरपंच उदय राम, झग्गर सिंह कौशिक, कँवल सिंह कौशिक, हरिराम साटिया, धर्मेंद्र रामटेके, पूर्व सरपंच मृत्युंजय यादव, शिक्षक एवं कैरियर अकादमी के संचालक गोपेंद्र कौशिक, मिलाप दास मानिकपुरी सहित राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्य चमन साहू, सुरेंद्र निषाद व ग्रामीण बड़ी संख्या में बाजे गाजे के साथ गांव के गलियों से होकर अंतिम यात्रा निकालते हुए सुमन को श्रद्धांजलि दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *