google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में SBI लाइफ इन्सुरेंस बालोद ने नगर के विभिन्न अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों का किया सम्मान

दल्ली राजहरा – आज SBI लाइफ इन्सुरेंस बालोद ने नगर के विभिन्न अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों का किया सम्मान जिसमे मुख्य रूप से सबसे पहले नगर के सबसे बड़े अस्पताल शहीद अस्पताल पहुच कर डॉ. शैबाल जाना का किया सम्मान । आदित्य रामटेके जो कि SBI लाइफ इन्सुरेंस बालोद के बीमा सलाहकार है उन्होंने बताया कि हर वर्ष SBI लाइफ द्वारा डॉक्टर्स डे के बाद सभी डॉक्टरों का सम्मान करती है , तो इस वर्ष भी दल्ली राजहरा के लगभग सभी अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों का सम्मान बालोद के ब्रांच मैनेजर श्री रूपेश चौकसे जी के साथ मिलकर आज के इस डॉक्टर्स सम्मान को सफल बनाया है । उन्होंने बताया कि लाइफ इंश्योरेंस प्लान ( जीवन बीमा ) योजना एक व्यक्ति और उसके परिवार के विभिन्न फायनेंशियल (आर्थिक ) उद्देश्यों को पूरा करने में मदद करते हैं एक व्यक्ति के कुछ लक्ष्य ( गोल ) जिन्हें पूरा करने में लाइफ इन्सुरेंस ( जीवन बीमा ) सहायता करती है ।।
उन्हीने बताया कि बालोद ब्रांच के एजेंसी मैनेजर श्री तामेश माहेश्वरी के मार्गदर्शन में ये कार्यक्रम सफल हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *