Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मालीघोरी खपरी के ऐतिहासिक पुरातत्व कुकुर देव मंदिर प्रांगण सहित दल्ली राजहरा,डौण्डी लोहारा,पिनकापार में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया 

CG24 आजतक 

रिपोर्टर बोधन भट्ट 

विश्व हिंदू परिषद के तत्वधान में मालीघोरी खपरी के ऐतिहासिक पुरातत्व कुकुर देव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को शाम 6 बजे मातृशक्ति, विश्व हिंदू परिषद व ग्रामीणों के द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने  राजस्थान के उदयपुर में हुए हिंदू भाई कन्हैयालाल साहू के नृशंस हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ महाबंद को सहयोग कर समस्त सभी हिंदू भाइयों ,व सर्व समाज ने अपने प्रतिष्ठान को बंद किया उसके लिए सभी का आभार माना 

डौण्डी लोहारा ब्लाक के कई ग्रामों में ईसाई मिशनरियों के द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत भी विहीप को प्राप्त हुआ है। जिस पर जल्द ही ग्रामों में जाकर धर्म परिवर्तन को रोकने व कार्यक्रम चलाने की बात कही।और गांव में विधर्मियो द्वारा धर्म परिवर्तन कराया  जा रहा है इसके  विरोध में सभी हिंदू भाइयों को एकजुटता दिखाने कहा गया संजय दुबे ने कहा कि अब समय की मांग है कि हिंदू समाज अब एकजुटता के साथ खड़ा होकर धर्म की रक्षा,मजबूती के लिए आगे आये जाति पंथ में न बंटकर हिंदू बनना आवश्यक है। हमसब एक होंगे तभी धर्म समाज के खिलाफ काम करने वाले विधर्मियो का मुकाबला कर सकते है। 

अमरू राम साहू,ढाल साहू,दिलीप बांडे ने कहा कि हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का दायित्त्व हम सबका होना चाहिए और यह क्रम अनवरत जारी रहे इसलिए हमसबको हिंदू एकत्रीकरण की दिशा में भी मिलकर काम करना होगा।

कुकुरदेव मंदिर प्रांगण में चर्चा बैठक में सभी हिंदू साथियों ने अपने अपने विचार रखा चिमन देशमुख, संजय दुबे ,करण देशमुख , चैन सिंह निर्मलकर ,ढाल सिंह साहू ,देवानंद देवागन ,अमरू राम साहू ,महेश साहू, मोहन मंडावी, तिलक साहू, केवल, आलोक  कामडे ,नितेश साहू ,श्याम लाल निषाद, दिलीप बांडे,  किस्नू राम पटेल, सूरज साहू ,मोहित साहू, देवेंद्र यादव खूब लाल भट्ट ,सिकंदर बिरदानी, हरीश तिवारी , पिलू  राम निषाद ,जालम पटेल, कलिन पटेल, पर्मिला पटेल ,धनेश्वरी पटेल,  बोधन भट्ट  मेघराज , राजवीर भट्ट देव देवांगन, डोमेंद्र पटेल,आदि सनातन धर्म प्रेमियों ने मिलकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *