बालोद cg24 आजतक.
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खाद्य विभाग, सहकारिता और मार्कफेड के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में समय पूर्व बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करने केे निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान बेचने में किसानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि धान खरीदी टोकन सिस्टम के माध्यम से होगी। सहकारी समितियों के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अलग-अलग ग्रामों के किसानों का निर्धारित दिवस पर टोकन जारी करें। इसकी जानकारी समिति के माध्यम से किसानों को दी जाए। निर्धारित दिवस को धान विक्रय हेतु किसान पहुॅचेंगे। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु सेनिटाइजेशन की व्यवस्था, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्यतः पालन कराए। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए धान खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ए.के.बाजपेयी, जिला खाद्य अधिकारी एच.एल.बंजारे, जिला विपणन अधिकारी शशंाक सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904