google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही दिव्यांग विद्यार्थी को मिला कक्षा में प्रवेश

डौंडी – बालोद जिला कलेक्टर गौरव कुमार द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम तहत ग्राम बिटाल निवासी दिव्यांग विद्यार्थी केवल दास मानिकपुरी पिता पुनीत दास माता श्रीमती खेमलता दास को पूर्व माध्यमिक शाला बिटाल में कक्षा छठवीं में प्रवेश दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। दिव्यांग विद्यार्थी केवल दास मानिकपुरी को ग्राम बिटाल मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक हुसेन्द्र सिंग ठाकुर द्वारा उनके घर पहुँचकर शाला प्रवेश गणवेश तथा पुस्तक वितरण किया गया। जिसके अनुसार विद्यार्थी को पुस्तक एवं गणवेश प्रदान कर कक्षा छठवीं में भर्ती किया गया।इस कार्य हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज मरकाम एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी केके मेश्राम द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इस नेक कार्य हेतु दिव्यांग बालक के माता पिता ने प्रशासन को साधुवाद ज्ञापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *