Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, देश उन्हें प्रणाम करता है : कुंवरसिंह


रक्तवीरों ने 89 यूनिट रक्तदान किया
देवरीबंगला / शहीद रितेश वैष्णव के शहादत दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल देवरीबंगला में शहीद दिवस मनाया गया। शहीद रितेश वैष्णव रक्तदान सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन कर 89 यूनिट युवाओं से रक्तदान कराया। समिति द्वारा रक्तवीरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अनिला भेड़िया मंत्री महिला एवं बाल विकास, संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवरसिंह निषाद, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राय, वीरेंद्र साहू, डॉ बालमुकुंद देवांगन, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, संध्या भारद्वाज सहित स्थानीय ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी एवं शहीद के परिजनों का अभिनंदन किया ।12 जुलाई 2009 को मानपुर के मदन वाड़ा क्षेत्र के कोरकोटटी नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए राजनांदगांव जिले के तात्कालिक पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे सहित 29 जवानों के साथ देवरीबंगला के शहीद रितेश वैष्णव की याद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं किया गया। संसदीय सचिव ने कहा कि शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। देश उन्हें सदैव याद रखेगा। नक्सलियों की कायराना करतूत की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सली वारदात में शहीद जवानों की शहादत को नमन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, शांति भट्ट, दुर्गा ठाकुर, जीवन कश्यप, सुनील गोलछा, जितेंद्र साहू, छगन साहू, बलराम गुप्ता, टीनेश्वर बघेल, राधेश्याम देवांगन, विवेक वैष्णव, सरपंच डोमेश्वरी मंडावी, उर्मिला साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, उत्तम साहू एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व जिलेभर के पत्रकार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *