google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संसदीय सचिव श्री निषाद ने मृतक रियांस के पिता को प्रदान किया आर्थिक सहायता राशि का चेक



बालोद 14 जुलाई 2022
संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने आज मृतक रियांश यादव के पिता लेखराम को आर्थिक सहायता राशि 04 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्रीमती प्रेमलता चंदेल ने बताया कि नगर पंचायत अर्जुन्दा के वार्ड क्रमंाक 01 भाटापारा निवासी लेखराम आ. मदन लाल के पुत्र रियांश यादव उम्र डेढ़ वर्ष का अर्जुन्दा नहर नाली पानी में डूबकर 13 जुलाई 2022 को मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने उक्त मामले की जानकरी मिलने पर तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डरदेही को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर एस.डी.एम. के मार्गदर्शन में तहसीलदार अर्जुन्दा ममता टावरी के द्वारा आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल 24 घंटे के भीतर विधायक गुण्डरदेही एवं संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद के हाथों मृतक रियांश यादव के पिता लेखराम आ. मदन लाल को चार लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया ।
क्रमांक/391/ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *