Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आजादी के अमृत महोत्सव एवं ब्रम्हाकुमारीज की मेडिकल विंग सेवा के अंतर्गत शासकीय जिला हॉस्पिटल एवं नगर के डॉक्टर्स और स्टाफ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया


स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव एवं ब्रम्हाकुमारीज की मेडिकल विंग सेवा के अंतर्गत शासकीय जिला हॉस्पिटल एवं नगर के डॉक्टर्स और स्टाफ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया , जिसमें ब्रह्माकुमारीज द्वारा डॉक्टर्स एवं नर्स स्टाफ का शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन एवं अधीक्षक जेल – डॉ. एस एस देवदास, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं जैन श्री संघ के अध्यक्ष-डॉ.प्रदीप जैन, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर- डॉ. एस के सोनी, डॉ. जे एस साहू, डॉक्टर ए वी महेश्वर, डॉ. चेतना महेश्वर, डॉ.जितेंद्र सिंह, डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, विजय देवदास सहित नर्सों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. एस एस देवदास ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था चार आधार स्तंभ- मानव का उत्थान,चरित्र का निर्माण, विश्वशांति, तथा समाज के निर्माण, के लिए जो कार्य कर रही है वह सचमुच सराहनीय है।

डॉ.एस के सोनी ने कहा की संपत्ति एवं स्वास्थ्य से भी अधिक मूल्यवान है मन की शांति । जो कि ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा राज्योग की विधि से सिखाया जाता है।

डॉ प्रदीप जैन ने कहा कि आज जो सम्मान प्रदान किया जा रहा है वह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि सभी डॉक्टर्स वर्षों की सेवा भाव का सम्मान किया जा रहा है । हमारे पास शारीरिक बीमारी की दवाई दी जा सकती है किंतु मरीजों को मन की शांति तो इस ब्रह्माकुमारी संस्थान में आकर ही प्राप्त होती है।


ब्रह्मा कुमारीज बालोद की मुख्य संचालिका बीके विजयलक्ष्मी दीदी ने कहा कि तन की बीमारी ठीक करने के लिए आप डॉक्टर्स एवं नर्सेज अपने एवं परिवार की भी परवाह न करते हुए सदेव सेवा में तत्पर रहते हैं। इसी प्रकार मन एवं आत्मा की बीमारी ठीक करने के लिए सुप्रीम सर्जन परमात्मा है जिनसे योग लगाकर हम सभी मन को सशक्त बना सकते हैं।
जिस प्रकार देश की रक्षा करने के लिए सिपाही तैनात रहते हैं उसी प्रकार विश्व एवं समाज की रक्षा के लिए आप सभी डॉक्टर एवं नर्सेज सदैव हाजिर रहते हैं।

सभी के सम्मान में संस्था के बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं बीके नेहा दीदी द्वारा मंच संचालन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *