
परस साहू
गुंडरदेही :- छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राय ने बालोद जिले के पूर्व छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को डौंडीलोहारा के पाटेश्वर धाम में आदिवासी दिवस मनाने को लेकर आई खबरों को वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राय ने भ्रामक जानकारी बताएं आपको बता दें कि आज छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आज अर्जुंदा चौक स्थित प्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता रखा गया जिसमें पूर्व विधायक एवं सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा विगत दिनों बालोद जिले के एक अखबार में उमेदी राम गंगराले द्वारा बयान दिया गया है कि 9 जुलाई को सर्व आदिवासी समाज का दूसरा संगठन बनाया गया है जो अनुचित एवं गलत है। उन्होंने आदिवासी समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया है। साथ ही आगामी 9 अगस्त को पाटेश्वर धाम में आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। उन्होने कहा पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास से मेरी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा है की धार्मिक प्रतिष्ठान में इस तरह के अयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने कहा ऐसे परिस्थिति में गंगराले का 9 अगस्त को पाटेश्वर धाम में आदिवासी दिवस मनाना किसी भी खतरे से कम नही है।
सर्व आदिवासी समाज के सचिव थानसिंह मंडावी ने कहा कि बालोद में पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय को सर्व आदिवासी समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुर्व में जो गठन हुआ है संवैधानिक नही है। वार्तमान में संवैधानिक तरीके से जिला अध्यक्ष का चुनाव हुआ है।
सर्व आदिवासी समाज की महिला विंग की अध्यक्ष बसंती बाला भेड़िया ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज किसी भी धर्म या जाति को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती। सर्व आदिवासी समाज का धार्मिक एवम सामाजिक कार्यक्रम संचालन के लिए वर्तमान में पुर्व विधायक राजेंद्र राय को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। और पाटेश्वर धाम में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का खबर भ्रामक है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने कहा कि सर्व आदीवासी समाज किसी भी समाज की धार्मिक एवम सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाला कार्य नहीं करता। आदिवासी समाज के लोग एक साथ धर्म के मार्ग पर चलने का कार्य किया है। ये लोग समाज को अधर्म के नाम पर ले जाना चाहते हैं ऐसे में इनके मंसूबे कभी कामयाब नही होंगे। आगे श्री ठाकुर ने कहा पूर्व के संगठन के जिम्मेदार लोग लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं और समाज को टुकड़े में बांटने का प्रयास ना करें जो कि आदिवासी समाज को पूरे छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि पूरे देश में सम्मान पाने वाला समाज है।
प्रेस वार्ता में देवेंद्र माहला समाज प्रमुख डौंडी ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज का प्रांतीय स्तर में गठन किया तो आधिकारिक रूप से प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में जिला अध्यक्ष का निर्वाचन किया इसी तरह बालोद जिले में सर्व सम्मति से पुर्व विधायक राय को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वही पूर्व में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी लोग आज भी स्वयं को पदस्थ मान रहे है जिससे सर्व आदिवासी समाज के लोग भ्रमित हैं। साथ ही जिले के सर्व आदिवासी समाज के लोग अपने आप को ठगा व अपमानित महसूस कर रहे है। सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने 9 अगस्त को पाटेश्वर धाम में होने वाले आयोजन का विरोध किया है।
वही आदिवासी नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे ने कहा बालोद जिला में वर्तमान में जो चुनाव होकर सर्वसम्मति से जो हम संगठन चुने हैं वही सत्य है पूर्व के द्वारा अपने आपको जिला अध्यक्ष व सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख बताने वाला पाटेश्वर धाम में सर्व आदिवासी दिवस मनाने का फरमान बिल्कुल गलत है।
आगे इस संबंध में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र राय ने कलेक्टर व एसपी को पत्र लिखकर अपने संगठन को रजिस्ट्रेशन संस्था बताकर सूचना व ज्ञापन देंगे। श्री राय ने कहा हम लोगों को बरगला कर धार्मिक तीर्थ स्थल जैसे जगहों पर भारी संख्या में बल बुलाकर दंगा फैलाने का प्रयास उमेदी राम गंगराले कर रहे हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904