हत्या के प्रयास के अपराध का आदतन अपराधी कुलदीप साहू हुआ गिरफ्तार।
मामुली विवाद पर पीड़ित के सिर पर राड से किया था प्राण घातक हमला।
घटना में शामिल अन्य 03 सह आरोपीगण की दुर्ग से की गई गिरफ्तारी।
आरोपी कुलदीप साहू के विरूद्ध थाना रनचिरई में पूर्व के कई मारपीट के मामले है, दर्ज।
धमतरी चौक थाना गुण्डरदेही की घटना।
Cg24 aajtak न्यूज़ -मामला इस प्रकार है, कि घटना दिनांक 01.10.2020 के रात्रि 10.00 बजे प्रार्थी लोकेश देशमुख पिता राजेंद्र देशमुख उम्र 30 वर्ष सा0 कुथरेल थाना अण्डा जिला बालोद छ0ग0 एवं मनीष सिंह पिता उदय सिंह राजपूत निवासी सुभाष नगर दुर्ग अपने वाहन इंडिका कार क्रमांक CG 04 AL 6705 से धमतरी की ओर जा रहे थे, कि रास्ते में धमतरी चौक गुण्डरदेही के पास खडी स्लेटी कलर की ग्रेंड i 10 कार क्रमांक CG 04 NA 3013 जो रोड के बीचो बीच खडी थी, जिसे हटाने का प्रयास किये। ग्रैंड I 10 में सवार लड़का कुलदीप साहू द्वारा अनावश्यक रूप से हार्न क्यो बजा रहे हो कहकर प्रार्थी एवं मनीष सिंह को गाली गलौच किया गया एवं कार से स्टील जैसा राड निकालकर मनीष सिंह के सिर पर बार-बार प्रहार किया एवं चेहरे में नाक, आंख पर बार-बार हाथ मुक्का से प्रहार किया। पिड़ित मनीष सिंह वही पर गिर गया व सिर एवं चेहरे से खुन निकलने लगा, जिसे देखकर प्रार्थी लोकेश देशमुख दौड़ते हुए थाना आया फिर पुलिस पेट्रोलिंग टीम द्वारा वहां पहुंचकर मनीष को तत्काल शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार उपरांत हायर सेंटर दुर्ग रिफर कर दिया गया। प्रकरण के आरोपीगण कुलदीप साहू को गुण्डरदेही एवं अन्य तीन साथी को दुर्ग से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
आरोपीगण
01. कुलदीप साहू ऊर्फ सोनू पिता भरत साहू उम्र 21 वर्ष सा0 कृष्णा बिहार वार्ड क्र0 14 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
02. नेमीचंद ऊर्फ पप्पू पिता गंभीर लाल साहू उम्र 22 वर्ष सा0 नेवईभाठा दुर्गा मंच के पास नेवई थाना नेवई जिला दुर्ग छ0ग0
03. अशीष कुमार साहू पिता रामाधार साहू उम्र 23 वर्ष सा0 उमरपोटी थाना उतई जिला दुर्ग छ0ग0
04. देवेंद्र साहू ऊर्फ दवेंद्र पिता स्व0 सुरेंद्र साहू उम्र 19 वर्ष सा0 नेवईभाठा दुर्गा मंच के पास नेवई थाना नेवई जिला दुर्ग छ0ग0
जप्ती –
1. कार I 10 ग्रैंड क्रमांक CG 04 NA 3013
2. मो0सा0 होण्डा साइन CG 07 ZA 5200
3..स्टील पाईप राड
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904